logo

गृहमंत्री अमित शाह का BJP नेता प्रकाश कुमार सिंह ने हजारीबाग में किया स्वागत

amit1.jpeg

हजारीबाग 

भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने आज हज़ारीबाग़ स्थित BSF मेरू कैंप में गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंन शाह को अंग वस्त्र पहनाया औऱ उनको अपनी लिखी किताब भी भेंट की। बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर हज़ारीबाग़ पहुंचे हैं। वे मेरु में BSF के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। 

कल परेड समारोह में शामिल होंगे
बता दें कि अमित शाह 1 दिसंबर को बीएसएफ के हजारीबाग मेरू कैंप में राइजिंग डे परेड समारोह में शामिल होंगे। अमित शाह के दौरे के मद्देनजर रांची और हजारीबाग पुलिस को विशेष रूप पर अलर्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अमित शाह 30 नवंबर की शाम 4.30 बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंच गये। एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने के बाद वे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से हजारीबाग मेरू कैंप के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट पर बीजेपी के नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसमें बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और रांची सांसद संजय सेठ सरीखे नेता मौजूद थे।  

रात्रि विश्राम मेरु कैंप में ही करेंगे
गृह मंत्री 30 नवंबर को रात्रि विश्राम मेरु कैंप में ही करेंगे। इसके बाद अगले दिन राइजिंग डे परेड समारोह में शामिल होंगे। समारोह के बाद वे एक घंटे बीएसएफ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद दोपहर में हजारीबाग से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे. रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस संबंध में आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने बताया कि सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। जिलों के द्वारा जो सपोर्ट मांगा गया था, वह उपलब्ध कराया गया। पुलिस मुख्यालय के स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है।